रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिवाली के मौके पर एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने देश में, मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2024 में दो नए 4G फीचर फोन लॉन्च किए हैं, जिनका नाम जियोभारत V3 (Jiobharat v3) और V4 है। ये फोन खासतौर से उन ग्राहकों के लिए हैं, जो सस्ते और दमदार फीचर फोन की तलाश में हैं। पिछले साल जियो भारत V2 ने मार्केट में धूम मचाई थी और अब V3 और V4 के फीचर्स इसे और खास बना रहे हैं। तो आइए जानतें है इस छोटे से लेख में इन दोनों ही फ़ोन के फीचर्स के बारें में:
![JioBharat V4 Phones Features](https://moneywl.com/wp-content/uploads/2024/10/JioBharat-V4-phones-1024x576.webp)
दमदार फीचर्स और शानदार कीमत
जियोभारत V3 और V4 की शुरुआती कीमत ₹1099 रखी गई है, जिससे ये फोन मार्केट में सबसे किफायती 4G फीचर फोन बनते हैं। ये फोन जल्द ही JioMart, Amazon और मोबाइल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा जिओ के इन दोनों ही फ़ोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1000 mAh की बैटरी, 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज और 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में ₹123 का मंथली रिचार्ज प्लान है, जिसमें 14GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। अन्य फीचर्स आप नीचे टेबल में देख सकतें हैं
फीचर | जियोभारत V3 और V4 4G फीचर फोन |
---|---|
कीमत | ₹1099 से शुरू |
बैटरी | 1000 mAh |
स्टोरेज | 128GB तक एक्सपेंडेबल |
भारतीय भाषाएं | 23 भाषाओं का सपोर्ट |
मंथली रिचार्ज प्लान | ₹123 (14GB डेटा + अनलिमिटेड कॉल) |
प्रीलोडेड ऐप्स | जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे, जियो-चैट |
लाइव टीवी चैनल्स | 455+ चैनल्स |
UPI इंटीग्रेशन | जियो-पे सेवा |
कनेक्टिविटी | 4G फीचर फोन |
अन्य फीचर्स | फोटो शेयरिंग, ग्रुप चैट, वॉयस मैसेजिंग |
जियो ऐप्स से भरपूर अनुभव
जियोभारत V3 और V4 पहले से ही जियो-टीवी, जियो-सिनेमा, जियो-पे और जियो-चैट जैसे कई ऐप्स के साथ प्रीलोडेड आते हैं। जिसकी वजह से इन फोन में 455 से भी ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, UPI इंटीग्रेशन वाली जियो-पे सर्विस और जियो-चैट के जरिए फोटो शेयरिंग, ग्रुप चैटिंग जैसे कई विकल्प देखने मिलते हैं। इसके अलावा आने वाले कुछ ही महीनों में हमें और भी कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।
![JioBharat V3 Phones](https://moneywl.com/wp-content/uploads/2024/10/JioBharat-V3-phones-1024x576.webp)
सस्ता, टिकाऊ और फीचर्स से भरपूर
जियोभारत V3 और V4 की खासियत यह है कि ये सस्ते होने के बावजूद भी फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन फोन के लॉन्च से रिलायंस जियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने ग्राहकों को बजट में बेस्ट प्रोडक्ट देने के लिए तैयार है। अब देखना यह है कि ये नए फोन ग्राहकों को कितना पसंद आते हैं। इसके साथ ही हमें जियोभारत V3 और V4 के अंदर आने वाले समय में कौन से नए फीचर देखने को मिलेंगे।