EPFO Latest Update: आज के इस आर्टिकल में हम सरकार के द्वारा कर्मचारी के भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े नियमों में अहम बदलाव के बारे में जानेंगे जो हाल ही में किए गए हैं, जिससे कर्मचारियों के लिए पासबुक देखना, क्लेम ट्रैक करना, और पैसा निकालना पहले से आसान हो जाएगा। नए नियमों के तहत UAN (Universal Account Number) को 30 नवंबर 2024 तक आधार आधारित OTP प्रक्रिया से एक्टिव करना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फेस रिकग्निशन तकनीक को भी शामिल किया गया है, जो सेवाओं को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगा।
आइए विस्तार से जानते हैं इन बदलावों का असर, UAN एक्टिवेशन की प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में।
UAN एक्टिवेशन की समय सीमा और निर्देश
केंद्र सरकार ने EPFO के तहत कर्मचारियों के लिए UAN को आधार आधारित OTP प्रक्रिया से 30 नवंबर 2024 तक एक्टिव करने का निर्देश दिया है।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य है:
- सभी डिजिटल सेवाओं को आसान बनाना।
- योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को सीधा और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना।
यह नियम नए और पुराने दोनों कर्मचारियों पर लागू होगा।
UAN एक्टिवेशन के फायदे
UAN एक्टिवेशन के बाद कर्मचारी EPFO की निम्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:
सेवा | लाभ |
---|---|
PF अकाउंट का मैनेजमेंट | ऑनलाइन PF बैलेंस चेक और डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा। |
PF पासबुक देखना और डाउनलोड करना | 24/7 ऑनलाइन एक्सेस। |
ऑनलाइन क्लेम जमा करना | क्लेम सबमिशन बिना EPFO ऑफिस विजिट के। |
पर्सनल जानकारी अपडेट करना | नाम, पता, और अन्य डिटेल्स घर बैठे अपडेट करना। |
क्लेम का रीयल-टाइम स्टेटस ट्रैक करना | हर क्लेम की स्थिति जानने के लिए रीयल-टाइम अपडेट। |
UAN एक्टिवेशन का तरीका क्या है ?
UAN को एक्टिव करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Activate UAN लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरें:
- UAN नंबर
- आधार नंबर
- नाम और जन्मतिथि
- आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर
- आधार OTP वेरिफिकेशन के लिए सहमति दें।
- Get Authorization PIN पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करें और प्रोसेस को पूरा करें।
- सफल एक्टिवेशन पर पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
नई तकनीक: फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
अगर इसके दूसरे चरण में UAN एक्टिवेशन प्रक्रिया में फेस रिकग्निशन तकनीक को भी जोड़े जायंगे। इसके साथ ही यह कर्मचारियों की पहचान को और अधिक सटीक बनाएगा और धोखाधड़ी के मामलों को रोकेगा।
सरकार के इस कदम का महत्व
केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन (ELI) योजना को अधिकतम लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। इससे नियोक्ता और कर्मचारी, दोनों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे पारदर्शिता और कार्यक्षमता में सुधार होगा। इसके अलावा और भी हमें भविष्य बदलाव देखने को मिल सकतें है।
निष्कर्ष
EPFO के नए नियमों के तहत UAN को 30 नवंबर 2024 तक आधार आधारित OTP प्रक्रिया से एक्टिव करना अनिवार्य है। इससे कर्मचारियों को PF पासबुक देखने, ऑनलाइन क्लेम जमा करने और ट्रैक करने जैसी सेवाओं का लाभ मिलेगा। फेस रिकग्निशन तकनीक के आने से बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और अधिक सुरक्षित हो जाएगा। इस बदलाव से डिजिटल सेवाओं में पारदर्शिता और सरलता आएगी, जो नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट: जानें फिटमेंट फैक्टर और सैलरी में बदलाव की संभावना