Mobikwik IPO GMP: ₹572 करोड़ का आईपीओ लॉन्च, जानिए ग्रे मार्केट प्रीमियम और निवेश की पूरी जानकारी!

Mobikwik Systems का ₹572 करोड़ का IPO 11-13 दिसंबर को खुलेगा। प्राइस बैंड ₹265-₹279 प्रति शेयर है। Mobikwik IPO GMP ₹120 है, जो 43% प्रीमियम दर्शाता है। निवेश से पहले कंपनी की स्थिति जांचें।

Mobikwik IPO GMP Update: Mobikwik एक डिजिटल पेमेंट ऐप है यह भारत में UPI पेमेंट के लिए काफी लोकप्रिय है Mobikwik ने हाल ही में अनाउंसमेंट किया है की वह ₹572 करोड़ का IPO (Initial Public Offering) लॉन्च करने जा रही है। यह आईपीओ 11 दिसंबर 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 दिसंबर 2024 को बंद होगा। कंपनी के इस IPO को लेकर बाजार में काफी उत्साह है, खासकर इसके Grey Market Premium (GMP) में दिख रहे सकारात्मक संकेतों के कारण।

Mobikwik Systems IPO का प्राइस बैंड ₹265 से ₹279 प्रति शेयर तय किया गया है इसके अलावा इसका GMP ₹120 प्रति शेयर तक पहुँच चुका है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में Mobikwik के शेयर ₹399 प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं, जो इसके इश्यू प्राइस से 43% अधिक है।

इस आर्टिकल में हम आपको Mobikwik Systems IPO की पूरी जानकारी देंगे, जिसमें इसकी लॉन्च डेट, प्राइस बैंड, लॉट साइज, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP), लिस्टिंग की संभावित तारीख और निवेश से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल हैं। यदि आप Mobikwik के IPO में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Mobikwik Systems IPO Overview:

विवरणजानकारी
IPO ओपनिंग डेट:11 दिसंबर 2024
IPO क्लोजिंग डेट:13 दिसंबर 2024
प्राइस बैंड:₹265 – ₹279 प्रति शेयर
लॉट साइज:53 शेयर प्रति लॉट
लिस्टिंग डेट:18 दिसंबर 2024
IPO का प्रकार:फ्रेश इश्यू (2.05 करोड़ शेयर)
लिस्टिंग एक्सचेंज:BSE और NSE
लीड मैनेजर्स:SBI Capital Markets, Dam Capital Advisors Ltd
रजिस्ट्रार:Link Intime India
Mobikwik IPO से मिलने वाली पूंजी का उपयोग
Mobikwik IPO से मिलने वाली पूंजी का उपयोग

Mobikwik IPO से मिलने वाली पूंजी का उपयोग:

कंपनी इस IPO से प्राप्त राशि का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए करेगी:

बजट 2025 और बाजार पर इसका प्रभाव
बजट 2025 और बाजार पर इसका प्रभाव
  1. Expansion of financial and payment services: ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों और व्यापारियों को प्लेटफ़ॉर्म से जोड़ना।
  2. Data and Technological Development: कंपनी डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग (ML), और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर निवेश करेगी।
  3. Improvement In Payment Device Network: नए डिवाइस और तकनीकी उपकरणों में पूंजी व्यय।
  4. General Corporate Needs: कंपनी के नियमित ऑपरेशंस को मजबूत करना।
Mobikwik Systems IPO Grey Market Premium
Mobikwik Systems IPO Grey Market Premium

Mobikwik IPO GMP (Grey Market Premium) क्या संकेत देता है?

Mobikwik IPO GMP (Grey Market Premium) वर्तमान में ₹120 प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में Mobikwik Systems के शेयर ₹399 प्रति शेयर के प्राइस पर ट्रेड कर रहे हैं।

  • IPO प्राइस बैंड: ₹265 – ₹279 प्रति शेयर
  • ग्रे मार्केट प्रीमियम: ₹120 प्रति शेयर
  • ट्रेडिंग प्राइस: ₹399 प्रति शेयर (43% प्रीमियम)

Mobikwik IPO निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी:

यदि आपने Mobikwik IPO के जरिए निवेश का मन बना लिया है तो आपको बतादें की ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) केवल एक मार्केट संकेतक है। इसलिए निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल्स, बिजनेस ग्रोथ, और वित्तीय प्रदर्शन का विश्लेषण करने के बाद निवेश का फैसला करना चाहिए। इसलिए यदि आप भी Mobikwik IPO में अभी निवेश करने की सोच रहें है तो आप पहले कम्पनी के बारें में रिचर्स करें उसके बाद ही निवेश करें।

Mobikwik Systems IPO में निवेश क्यों करें?

Mobikwik Systems एक तेजी से बढ़ती फिनटेक कंपनी है जो डिजिटल पेमेंट, वॉलेट सेवाएँ और वित्तीय समाधान प्रदान करती है। भारत में डिजिटल पेमेंट का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, और कंपनी अपने डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग (ML) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारी निवेश कर रही है, जिससे भविष्य में इसके बिजनेस विस्तार की प्रबल संभावनाएँ हैं। इसके अलावा, Mobikwik का मजबूत ग्राहक नेटवर्क, उभरता हुआ पेमेंट डिवाइस बिजनेस और Grey Market Premium (GMP) में सकारात्मक रुझान इसे निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। हालांकि, निवेश करने से पहले कंपनी के फाइनेंशियल प्रदर्शन और इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धा का मूल्यांकन जरूर करें।

निष्कर्ष:

आज हमने Mobikwik Systems IPO से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल की, जिसमें इसके लॉन्च की तारीख, प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग डेट शामिल हैं। हमने जाना कि कंपनी अपने आईपीओ से ₹572 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है, जिसका उपयोग वित्तीय सेवाओं के विस्तार, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, और पेमेंट डिवाइस व्यवसाय में किया जाएगा। इसके अलावा, Mobikwik IPO GMP (Grey Market Premium) वर्तमान में ₹120 प्रति शेयर है, जो इसके प्राइस बैंड ₹279 से 43% का प्रीमियम दिखाता है। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी की फंडामेंटल्स और मार्केट ट्रेंड्स का विश्लेषण करना जरूरी है।

SEBI ने Motilal Oswal और Anand Rathi पर लगाया जुर्माना: अलग-अलग मामलों में कार्रवाई

ये भी पढ़ें: Mobikwik IPO: आपके पैसे कमाने का नया मौका, जानें सभी डिटेल्स

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विक्रम सिंह है और मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एवं लेखक हूं। मुझें पिछले 2 साल का अनुभव है में फाइनेंस और शेयर मार्कट से जुड़ीं न्यूज़ वेबसाईट के लिए कंटेंट राइटिंग, काम कर रहा हूँ अब मेरा उद्देश्य है moneywl.com पर आपको फाइनेंस जगत की जटिल जानकारियों को सरल और स्पष्ट हिंदी में प्रस्तुत करना है, ताकि हर कोई इसे आसानी से समझ सकें और अपने आर्थिक निर्णय बेहतर बना सके। यदि आपका कोई भी प्रश्न है तो आप मुझें पर X/instagram - Moneywl.com@gmail.com अपना Feedback दे सकते हैं

Leave a Comment