Mobikwik IPO: आपके पैसे कमाने का नया मौका, जानें सभी डिटेल्स

Mobikwik IPO: 11-13 दिसंबर तक खुलेगा, ₹265-₹279 प्राइस बैंड, साइज ₹572 करोड़। फंड का उपयोग विस्तार और AI रिसर्च के लिए होगा। 18 दिसंबर को लिस्टिंग।

MobiKwik Systems IPO: आज इस न्यूज़ रिपोर्ट में हम आपको डिजिटल पेमेंट्स फर्म Mobikwik ने अपने IPO की घोषणा की है, जो 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। IPO का प्राइस बैंड 265-279 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके बारें में बताएंगे। इस IPO का साइज 572 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पहले की योजनाओं से कम है। यह आर्टिकल आपको Mobikwik IPO से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देगा, जैसे इसकी योजना, फंड का उपयोग, कंपनी की वित्तीय स्थिति, और इससे होने वाले संभावित लाभ आपको कितना होगा। तो आइए जानतें इस छोटी सी रिपोर्ट में, उससे पहले यह जानतें की Mobikwik IPO के मुख्य बिंदु के बारें में:

Mobikwik IPO के मुख्य बिंदु (Key points)

  • Mobikwik IPO ओपनिंग और क्लोजिंग डेट्स:
    • ओपनिंग: 11 दिसंबर 2024
    • क्लोजिंग: 13 दिसंबर 2024
    • एंकर इनवेस्टर्स के लिए बिडिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी।
  • शेयर लिस्टिंग: 18 दिसंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा।
  • प्राइस बैंड: ₹265-₹279 प्रति शेयर।
  • साइज: 572 करोड़ रुपये (तीसरी बार घटाया गया)।
Mobikwik IPO के बारें में जानकारी
Mobikwik IPO के बारें में जानकारी

Mobikwik IPO के बारें में जानकारी

Mobikwik ने शुरुआत में जनवरी 2024 में ₹700 करोड़ के IPO का आवेदन किया था। इससे पहले, जुलाई 2021 में इसे ₹1,900 करोड़ के IPO के लिए मंजूरी मिली थी। हालांकि, बाजार में अस्थिरता और स्टार्टअप्स के खराब प्रदर्शन के कारण इस योजना को रोक दिया गया था।

कंपनी ने अपने वॉलेट आधारित बिजनेस से आगे बढ़ते हुए UPI, क्रेडिट प्रोडक्ट्स (ZIP और ZIP EMI), और डिजिटल पेमेंट्स के लिए व्यापक सेवाएं उपलब्ध कराई हैं।

Mobikwik IPO फंड का उपयोग कैसे होगा?
Mobikwik IPO फंड का उपयोग कैसे होगा?

Mobikwik IPO फंड का उपयोग कैसे होगा?

Mobikwik ने IPO से प्राप्त धनराशि का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए करने की योजना बनाई है जिससे आप नीचें टेबल में देख सकते है:

Swiggy
Swiggy IPO: आज के परिदृश्य में विस्तृत विश्लेषण
उद्देश्यफंड आवंटन (₹ करोड़)
ऑर्गेनिक ग्रोथ (फाइनेंशियल सर्विसेज)150
पेमेंट सर्विसेज का विस्तार135
एआई और टेक्नोलॉजी में रिसर्च107
पेमेंट डिवाइसेज का विस्तार70.2
Mobikwik की वित्तीय स्थिति कैसी है
Mobikwik की वित्तीय स्थिति कैसी है

Mobikwik की वित्तीय स्थिति कैसी है

यदि हम Mobikwik की 2024 से 2023 तक की वित्तीय स्थिति की बात करें तो हम अच्छी देखने को मिली है जिससे आप नीचें देखे सकतें है:

  • वित्त वर्ष 2024:
    • कुल रेवेन्यू: ₹875 करोड़।
    • शुद्ध लाभ: ₹14.08 करोड़।
  • वित्त वर्ष 2023:
    • कुल रेवेन्यू: ₹539.46 करोड़।
    • घाटा: ₹83.81 करोड़।
  • अप्रैल-जून 2024 तिमाही:
    • रेवेन्यू: ₹342.27 करोड़।
    • शुद्ध घाटा: ₹6.62 करोड़।

Mobikwik IPO क्यों है खास?

आपको बतादें की Mobikwik ने भारत में डिजिटल पेमेंट्स और वॉलेट सेवाओं में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। और अब कंपनी का फोकस नई तकनीकों में निवेश, AI आधारित विकास, और व्यापक पेमेंट इकोसिस्टम तैयार करने पर है।

निवेश करने से पहले यह समझना जरूरी है कि Mobikwik का पिछला प्रदर्शन और उसके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं आने वाले समय में किस तरह लाभकारी हो सकती हैं।

निष्कर्ष

अंत में Mobikwik IPO डिजिटल पेमेंट सेक्टर में निवेश का एक बड़ा अवसर है। प्राइस बैंड ₹265-₹279 प्रति शेयर रखा गया है, और IPO से जुटाए गए फंड का उपयोग कंपनी के विस्तार और टेक्नोलॉजी में सुधार के लिए किया जाएगा। कंपनी की वित्तीय स्थिति सुधर रही है, लेकिन हाल के घाटे को ध्यान में रखते हुए निवेशक अपनी रणनीति तय करें। 18 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग के साथ इसका प्रभाव स्पष्ट देखने को मिलेगा।

GameStop का उछाल: एक ऐतिहासिक घटना
GameStop का उछाल: एक ऐतिहासिक घटना

Mobikwik का यह IPO उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकता है जो डिजिटल पेमेंट्स के भविष्य में संभावनाएं देखते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रे मार्केट क्या होता है? और इसमें शेयर कैसे खरीदते है, और अधिक जानें

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों! मेरा नाम विक्रम सिंह है और मैं एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एवं लेखक हूं। मुझें पिछले 2 साल का अनुभव है में फाइनेंस और शेयर मार्कट से जुड़ीं न्यूज़ वेबसाईट के लिए कंटेंट राइटिंग, काम कर रहा हूँ अब मेरा उद्देश्य है moneywl.com पर आपको फाइनेंस जगत की जटिल जानकारियों को सरल और स्पष्ट हिंदी में प्रस्तुत करना है, ताकि हर कोई इसे आसानी से समझ सकें और अपने आर्थिक निर्णय बेहतर बना सके। यदि आपका कोई भी प्रश्न है तो आप मुझें पर X/instagram - Moneywl.com@gmail.com अपना Feedback दे सकते हैं

Leave a Comment